आगरा, मार्च 21 -- डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का वार्षिक पुरस्कार समारोह 24 मार्च को कैप्टन अनेक सिंह ग्राउंड एत्मादपुर पर शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगा l संघ के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि डीसीएए द्वारा वर्ष 2026-26 में बालक और बालिका वर्ग में आयोजित की गईं विभिन्न आयुवर्ग की लीग में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा l प्रत्येक उत्कृष्ट खिलाड़ी को 10 हजार की ईनामी राशि प्रदान की जाएगी। समारोह में यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता,कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला, डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह के लिए खिलाड़ियों के परिजनों व कोचों को भी आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...