आरा, जनवरी 6 -- आरा, निज प्रतिनिधि। भोजपुर जिला क्रिकेट लीग चैंपियनशिप एचडी जैन कॉलेज आरा के खेल मैदान में शुरू हुआ। उद्घाटन मैच बिहिया क्रिकेट अकादमी ग्रीन बनाम तेघड़ा क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। इसमें बिहिया क्रिकेट अकादमी की एकतरफा जीत हुई। उद्घाटन एचडी जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार, समाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार तिवारी उर्फ मुनमुन तिवारी एवं सुनीत सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बिहिया क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बिहिया ने अपने इस फैसले को सही साबित करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 304 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। टीम की ओर से ऋषभ राज कश्यप ने सर्वाधिक 74 रन नाबाद बनाए। ऋतिक रौशन ने 56 एवं आदित्य कुमार गुप्ता ने 59 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेघड़ा क्रिकेट अकादमी मात्र 91 र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.