सिमडेगा, दिसम्बर 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित शहर के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में सुपर लीग टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेला गया। पहला मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बनाम खालसा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 25.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 130 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए खालसा क्रिकेट क्लब 19.4 ओवर में 06 विकेट खोकर 04 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच वत्सल सिंह बने। वहीं दूसरा मैच बारूद क्रिकेट क्लब बनाम यूनाइट क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बारूद क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 01 विकेट खोकर 256 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए यूनाइट क्रिकेट क्लब 16 ओवर में 107 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह बारूद क्रिकेट क्लब 149 रन से जीत हासिल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.