जिला कौशल विकास प्लान तैयार करने का निर्णय
धनबाद, सितम्बर 22 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला कौशल समिति की बैठक में संचालित कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। डीडीसी सन्नी राज ने जिला कौशल कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए जिला कौशल विकास प्लान को समयबद्ध रूप से तैयार करने का निर्देश दिया। साथ में संबंधित विभागों से आवश्यक डेटा अविलंब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि समेकित प्लान तैयार कर राज्य मुख्यालय को प्रेषित किया जा सके। इसके अलावा टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, इलेक्ट्रिक व्हीकल रिपेयरिंग, मोबाइल फोन, खनन, रिटेल ट्रेनिंग एसोसिएट सहित अन्य क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Palamu News: युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ें : उपायुक्त बैठक में जिले में संचालित प्रशिक्षण कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.