सहरसा, अप्रैल 1 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहरसा में अब साक्षियों को अदालत में गवाही देने से पहले डर या दबाव के का सामना नहीं करना पड़ेगा। अभी कई मामलों में साक्षी अदालत के माहौल या आरोपी की मौजूदगी से घबराकर सही तरीके से बयान नहीं दे पाते थे। सिविल कोर्ट स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार भवन में संवेदनशील साक्षी बयान केंद्र शुरू किया गया है।नए केंद्र के शुरू होने से अब साक्षी बिना किसी भय के अपनी बात रख सकेंगे। पटना से मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू समेत अन्य न्यायमूर्तियों की मौजूदगी में वर्चुअल मोड में अन्य जिले सहित सहरसा कोर्ट स्थित संवेदनशील साक्षी बयान केंद्र (वलनरेबुल विटनेस डिपोजिशन सेन्टर) का शुभारंभ किया गया। इन केंद्र का उपयोग केवल साक्षियों के बयान दर्ज करने के लिए किया जाएगा और अन्य कोई कार्य नहीं होगा। साक्षियों की सुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.