जिला कोर्ट के सभी गेट बंद कर चप्पे चप्पे पर हुई तलाशी
गाजीपुर, अगस्त 27 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गुरुवार सुबह 11 बजे पुलिस ने सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के कोर्ट परिसर में प्रवेश की सूचना मिलते ही सभी प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए। पुलिस के साथ एलआईयू, एस-चेक टीम, डॉग स्क्वायड और फायर विभाग की टीमों ने पूरे परिसर की सघन जांच की। मॉक ड्रिल के दौरान संदिग्धों के न्यायालय परिसर में घुसने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल सक्रिय करते हुए कोर्ट के सभी गेट बंद कर दिए गए। किसी भी व्यक्ति को परिसर से बाहर जाने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस टीमों ने न्यायालय परिसर में मौजूद वादकारियों, अधिवक्ताओं और अन्य लोगों की तलाशी ली। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.