भभुआ, अप्रैल 10 -- गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर के माध्यम से की जा रही स्क्रीनिंग कैमूर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में की जा रही मरीजों की जांच (पेज चार) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में संदिग्ध यक्ष्मा मरीजों की खोज 100 डेज कैंपेन के तहत शुरू की गई। केंद्र द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान को और लक्षित व केंद्रीत किया गया है। उच्च जोखिम वाले चिन्हित गांवों में 100 दिन में प्रति दिन कम से कम एक शिविर हर प्रखंड में लगेगा। जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि कैमूर में 422 संवेदनशील गांवों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि माइक्रोप्लान के अनुसार, निर्धारित तिथियों पर आयुष्मान आरोग्य शिविरों के माध्यम से लोगों की स्क्रीनिंग शुरू की गई है। इसके अलावा 30 साल से अधिक उम्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.