पाकुड़, अप्रैल 13 -- जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 29 मार्च को किया गया था। जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी मुख्य पदों पर केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण निर्वाचन पदाधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। नई कार्यकारिणी में हिरणपुर से अध्यक्ष डॉ. संचय कुमार वर्धन, उपाध्यक्ष अली अख्तर,सचिव अरविन्द कुमार भगत, कोषाध्यक्ष देवनाथ भगत तीनों ही पाकुड़ निवासी हैं। संगठन सचिव भुजंग भूषण दत्त, संयुक्त सचिव शुभेन्दु विकास मंडल इन सभी को जिला भार सौंपा गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एसोसिएशन की मजबूती और दवा विक्रेताओं के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.