जिला कृषि अधिकारी में दुकानों पर की छापेमारी, उर्वरक के लिए सैंपल
पीलीभीत, जून 12 -- पीलीभीत। जिला कृषि अधिकारी विनीत कुमार ने विकास खंड बरखेड़ा के मधवापुर में औद्यानिक उत्पादन सहकारी समिति, गंगवार खाद भंडार, परमहंस कृषि सेवा केंद्र, श्रीराम फसल सुरक्षा केंद्र, शिवम् खाद भंडार एवं हनुमान एग्रो ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, स्टॉक और रेट बोर्ड, सहित पॉश मशीन में उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया और स्टॉक सही पाया गया। श्रीराम फसल सुरक्षा केंद्र में स्टॉक और बिक्री रजिस्टर एवं स्टॉक एवं रेट बोर्ड उपलब्ध नहीं पाया गया, जिसके लिए उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने समस्त विक्रेताओं को निर्देशित किया कि किसानों को फार्मर आईडी के आधार पर दर्ज भूमि के अनुसार फसल के लिए अनुसंशित उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध करायें और अनुदानित उर्वरकों के साथ कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.