पीलीभीत, मार्च 25 -- पीलीभीत। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने मंगलवार को खाद की दुकानों का निरीक्षण कर स्टॉक का सत्यापन किया। उन्होंने सबसे पहले पीसीएफ ललौरीखेड़ा का निरीक्षण किया। यहां पर खाद का सत्यापन किया गया। इसके बाद एनपी फर्टिलाइजर मंडी समिति, किसान एग्रो ट्रेडर्स आदि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद के स्टॉक का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान किसी प्रकार का कोई अंतर नहीं पाया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...