वाराणसी, फरवरी 13 -- वाराणसी। शिवपुर स्थित जिला कार्यालय में गुरुवार को वाराणसी कुश्ती संघ का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार सिंह की देखरेख में राजीव कुमार सिंह 'रानू' की ओर से अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन दाखिल किया गया। जांच के बाद नामांकन सही पाए जाने पर उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव के बाद सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं जिला संघ के निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने राजीव सिंह को गदा सौंपकर कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह और महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने वाराणसी कुश्ती संघ की नई कार्यसमिति का गठन किया। इसमें गोरखनाथ यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. पीयूष यादव, डॉ. शिप्रा धर, डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, और डॉ. पंकज सिंह उपाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.