सिमडेगा, फरवरी 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डायट परिसर में शुक्रवार को नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डीएसई दीपक राम और विशिष्ठ अतिथि के रुप में जावेद अनवर उपस्थित थे। कार्यक्रम का आरम्भ अतिथियों ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में बताया गया कि जिले में कुल अठारह हजार निरक्षर है जिन्हें सर्वेयर के द्वारा ऑनलाइन सर्वे कर के वॉलेंटियर शिक्षक के सहयोग से साक्षर करने का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जितने निरक्षरों का ऑनलाइन सर्वे का कार्य हो गया है उन्हें मार्च महीने में होने वाले परीक्षा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित कराकर परीक्षा दिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई समस्या होने पर अपने अपने बीआरसी से संपर्क करने की बात कही। डीएस...