मुरादाबाद, मई 22 -- जिला कार्यक्रम अधिकारी, शैलेन्द्र कुमार राय मुरादाबाद द्वारा बाल विकास परियोजना बिलारी कार्यालय पहुंचकर विभागीय योजनाओं एवं आगामी जनगणना से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर परियोजना से जुड़े सीडीपीओ, सुपरवाइजर, ब्लॉक समन्वयक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, टीएचआर वितरण, गोदभराई, अन्नप्राशन कार्यक्रम, सैम एवं मैम बच्चों के चिन्हांकन तथा कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए तथा केंद्रों पर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बैठक मे...