जिला कार्यकारिणी सदस्य बनने पर स्वागत
मिर्जापुर, मार्च 25 -- हलिया। कस्बा निवासी ताराचंद अग्रहरि को पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर मंगलवार को बाजार में उनका माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। ताराचंद अग्रहरि ने बताया कि वह 1992 से पार्टी से जुड़े हैं और बूथ प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाते हुए संगठन को और सशक्त करेंगे। इस मौके पर लालबहादुर पाल, काशी प्रसाद मिश्र, ओमप्रकाश अग्रहरि, जवाहर लाल अग्रहरि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.