जिला कार्यकारिणी को लेकर रोष, रूठों को मनाने में जुटे भाजपाई
मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- भारतीय जनता पार्टी की हाल ही में घोषित जिला कार्यकारिणी को लेकर पार्टी के अंदर असंतोष के स्वर उभरने लगे हैं। खासतौर पर राजपूत और वाल्मीकि समाज को अपेक्षाकृत कम प्रतिनिधित्व मिलने से नाराजगी सामने आई है, जिसके चलते संगठन में गुटबाजी के भी संकेत मिल रहे हैं। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं का मानना है कि इस बार कार्यकारिणी गठन में सामाजिक संतुलन पूरी तरह नहीं साधा गया है। इससे कुछ वर्गों में उपेक्षा की भावना पनप रही है। इसी असंतोष को दूर करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को रूठों को मनाने के निर्देश दिए हैं ताकि आने वाले चुनाव पर इसका विपरीत असर न पड़े। गत दिवस भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में नव मनोनीत जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं नामित सभासदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.