पीलीभीत, मई 18 -- पीलीभीत। विकास भवन के गोमती सभागार में उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा पीलीभीत के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यकारिणी के विस्तार करने समेत कई मुद्दों पर विचार किया गया। मुख्य अतिथि संघ के संरक्षक हसमुद्दीन खान एवं उप्र राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार तोमर की उपस्थिति में उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का जिला संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों को वेतन न मिलने का उठा मुद्दा महिला मोर्चा का गठन महिला मोर्चा का गठन और संगठन की हित में शपथग्रहण कराकर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष बली...