जिला कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ
चम्पावत, जून 9 -- चम्पावत। आप आदमी पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने मिशन 2027 को सफल बनाने और पार्टी की रीति नीति को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि पार्टी बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनहित के मुद्दों को लेकर आम आदमी के बीच जाएगी। यहां प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज, सह प्रभारी सचिदानंद गौड़ समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.