जिला कारागार से फरार एक-एक लाख के इनामी दो बंदी गिरफ्तार
आजमगढ़, जून 18 -- आजमगढ़। एसटीएफ लखनऊ और सिधारी थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को दस साल पहले जिला कारागार से फरार दो बंदियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पंजाब में छिपकर मजदूरी कर रहे थे। दोनों डकैती और हत्या के मामले में जेल गए थे। जिला कारागार से 18 अगस्त 2016 को तीन विचाराधीन बंदी फरार हो गए थे। उन पर डकैती और हत्या जैसे संगीन मुकदमे दर्ज थे। सिधारी थाना की पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। करीब दस साल से तीनों आरोपी फरार थे। आईजी ने सभी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ लखनऊ की टीम भी उनकी तलाश कर रही थी। एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक आशुतोष कुमार त्रिपाठी, निरीक्षक ओमशंकर शुक्ला को सूचना मिली कि फरार दो बंदी आजमगढ़ पहुंचे हैं। इस पर सिधारी थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी, उपनिरीक्षक जावेद सिद्दीकी सहित पुलिस फोर्स ने घेराबंदी कर आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.