जिला कारागार में हत्यारोपी बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बुलंदशहर, मार्च 12 -- जिला कारागार में हत्या के मामले में करीब ढाई साल से बंद एक आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन द्वारा अचानक तबीयत खराब होने के कारण उसकी मौत होने का दावा कर रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। बंदी की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बुलंदशहर नगर क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी देवपाल(48वर्ष) बीते 14 नवंबर 2023 से हत्या के एक मामले में जिला कारागार में बंद थे। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे जेल परिसर में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जेल अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बंदी देवपाल को मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन के अनुसार गुरुवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.