जिला कारागार में सपा महानगर अध्यक्ष ने की मुलाकात
अलीगढ़, जुलाई 30 -- अलीगढ़। जिला कारागार में बंद सपा के यूथ पदाधिकारियों से बुधवार को महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी व जिला महासचिव मनोज यादव ने मुलाकात की। समाजवादी पार्टी के धरने में हुए हंगामे के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं जेल भेज दिया है। महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने कहा कि कार्यकर्ताओ की कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। सपा नेताओं ने कहा कि फर्जी मुकदमे लगा कर सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया है। इसके खिलाफ उच्च अधिकारियों से वार्ता कर न्याय की मांग की जाएगी। ज़मानत से लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पार्टी हर स्तर पर लड़ेगी। समाजवादी पार्टी पीड़ित कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। सपा छात्र सभा के नेता मोहसिन मेवाती के पिता को पुलिस ने उठा लिया था, लेकिन सपा नेताओं के पहुंचने पर पूछताछ कर छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.