जिला कारागार में विधिक सहायता एवं साक्षरता शिविर
लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय स्थित विधिक सहायता केंद्र और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को मोहनलालगंज स्थित जिला कारागार में विधिक सहायता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। विधिक सहायता केंद्र के अध्यक्ष प्रो. अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ। पहले चरण में विद्यार्थियों ने सर्कल संख्या-पांच का निरीक्षण किया, जहां अल्प अवधि के लिए निरुद्ध बंदियों को रखा जाता है। इस दौरान छात्रों ने बंदियों की जीवन-स्थितियों और कारागार व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। दूसरे चरण में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर बंदियों को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सर्वे प्रपत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.