मुजफ्फर नगर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 9 मई को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला जज के निर्देशन में सचिव डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने जिला कारागार का निरीक्षण कर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी। डा. चौधरी ने बताया कि अपील दाखिल करने में समस्या होने पर बंदी जेल अधीक्षक के माध्यम से विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अधीक्षक को जेल लोक अदालत के योग्य मामलों की सूची भेजने के निर्देश दिए। आगामी लोक अदालत में आपराधिक, बैंक रिकवरी, वैवाहिक एवं बिजली-पानी से संबंधित वादों का निस्तारण दीवानी न्यायालय सहित बुढ़ाना, जानसठ व खतौली के न्यायालयों में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बैठक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.