जिला कारागार में लीगल एड हेल्प डेस्क का उद्घाटन
गोरखपुर, जून 2 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर के तत्वावधान में जिला कारागार में लीगल एड हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश उमेश चन्द्र पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप में इसका शुभारंभ किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रतिभा चौधरी ने मुलाकातियों से संवाद कर निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क के माध्यम से जरूरतमंदों को कानूनी सलाह और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय, जेलर अरुण कुमार कुशवाहा सहित विधिक सेवा प्राधिकरण और कारागार के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- इंटर्नशिप का शुभारंभ, मिलेगी न्यायिक कार्यप्रणाली की जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.