जिला कारागार में लगे चिकित्सा शिविर का 265 बंदियों ले लिया लाभ
आगरा, जून 14 -- रविवार को जिला कारागार में बंदियों के लिए केपी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एवं पार्क हॉस्पिटल आगरा के सहयोग से चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें विभिन्न रोगों के चिकित्सकों ने बंदियों की जांच कर आवश्यक परामर्श के साथ उपचार किया। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा के अनुसार शिविर में डॉ.नीरज जयंत, डॉ.रवि कुमार जैन, डॉ.स्मिता नागर, डॉ.निशि द्विवेदी और इनकी टीम ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में हड्डी, नेत्र, सामान्य एवं स्त्री रोगों की जांच कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान 240 पुरुष और 25 महिला बंदियों ने शिविर का लाभ लिया। शेखर चौहान, रोहिताश चौबे, रईश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.