जिला कारागार में बुजुर्ग बंदी की बीमारी से मौत
फतेहपुर, मार्च 24 -- फतेहपुर। जिला कारागार में निरुद्ध एक वृद्ध बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कुंवरपुर मजरे कूंधन गांव निवासी 75 वर्षीय कल्लू पासवान उर्फ श्यामलाल वर्ष 2023 से हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। सोमवार शाम अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद जेल प्रशासन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र रामजीत ने बताया कि उसके पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जेलर अनिल कुमार ने बताया कि बंदी लंबे समय से बीमार थे। कानपुर में भर्ती कराया गया था। तीन दिन पहले तबियत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया था। फिर से अचानक तबीयत बिगड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.