जिला कारागार में बंद विचाराधीन बंदी की मौत की मजिस्ट्रियल जांच शुरू
बिजनौर, मई 29 -- बिजनौर। एसडीएम सदर रितुरानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कारागार बिजनौर में निरुद्ध विचाराधीन बंदी शकील अहमद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी मोहल्ला पटीरी, थाना नगीना बिजनौर की उपचार के दौरान मेरठ मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई थी। बासित 27 अगस्त 24 से जिला कारागार में निरुद्ध था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 194 एवं 196 के अंतर्गत मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट (सदर) को जांच अधिकारी नामित किया गया है। एसडीएम सदर ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मामले से संबंधित कोई साक्ष्य, बयान अथवा तथ्य प्रस्तुत करना हो तो वह 25 जून 2026 तक कार्यालय उप जिला मजिस्ट्रेट बिजनौर में उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.