जिला कारागार में बंदी की हार्टअटैक से मौत
सहारनपुर, मई 22 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिला कारागार में पॉक्सो एक्ट के मामले में बंद एक वृद्ध बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
घटना का विवरण कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहम्मदनगर निवासी 75 वर्षीय अब्दुल सलाम जिला कारागार में पॉक्सो एक्ट के मामले में बंद था। बुधवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। बताया गया कि उसे सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पहले उसे जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। स्थिति गंभीर होने पर बंदी रक्षक उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.