हरदोई, अप्रैल 4 -- हरदोई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला कारागार में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव काव्या सिंह ने बंदियों को उनके अधिकारों और प्ली-बारगेनिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर बंदी निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए प्राधिकरण में आवेदन कर सकते हैं। शिविर में बंदियों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के निर्देश दिए गए। जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...