मुजफ्फर नगर, जून 20 -- मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज (सीडि) डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष, महिला और बाल बैरकों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सचिव ने बंदियों से उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें संवैधानिक व विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने में कोई भी कानूनी समस्या होने पर बंदी जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि ई-जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित होने वाले मामलों की सूची जल्द भेजी जाए। यह भी पढ़ें- जिला कारागार में बंदियों को कानूनी जानकारी दी इस दौरान कई बंदियों को विधि...