प्रयागराज, दिसम्बर 29 -- प्रयागराज। जिला कारागार में सोमवार को हरे पेड़-पौधों से स्वस्थ मानव एवं पर्यावरण विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस योजना निदेशक डॉ केएन सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने की। व्याख्यान में डॉ केएन सिंह ने हरी जड़ी-बूटियों के उपयोग, योग एवं नभो मुद्रा के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में धन्वंतरि व नवग्रह वाटिका के लिए पौधों की सूची कारागार प्रशासन को सौंपी गई।कार्यक्रम में जेल प्रशासन के अधिकारी, चिकित्साधिकारी व बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.