सोनभद्र, अप्रैल 9 -- सलखन। मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से चिकित्सकों की एक टीम ने जिला कारागार में निरूद्ध दिब्यांग बंदियों के परीक्षण के लिए भेजा गया। टीम ने 07 दिव्यांगजन बंदियों का परीक्षण किया। जिला दिब्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से कारागार में निरूद्ध दिव्यांग बंदियों के लिए बुधवार को 02 व्हील चेयर, 01 ट्राई साईकिल, 03 छड़िया तथा एक श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया, जिन्हें दिब्यांग बंदियों को आवश्यकतानुरूप वितरित किया गया। इस मौके पर जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, जेलर अरविन्द कुमार सिन्हा, उप जेलर शशांक पटेल, गंगा प्रसाद यादव, फार्मासिस्ट राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.