गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर,वरिष्ठ संवाददाता। नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को जिला कारागार में 498 बंदियों ने व्रत रखा। इनमें से करीब 250 बंदी पूरे नौ दिनों तक व्रत रखेंगे। जेल प्रशासन के अनुसार, व्रत रखने वाले बंदियों के लिए अलग से फलाहार की व्यवस्था की गई है। किचन में व्रत के अनुरूप सामग्री तैयार की जा रही है, ताकि बंदियों को कोई असुविधा न हो। साथ ही साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तीन मुस्लिम बंदियों ने भी नवरात्र का व्रत रखा है, जो आपसी सौहार्द की मिसाल पेश कर रहा है। जेल परिसर में कलश स्थापना की व्यवस्था की गई है और बंदियों को पूजा सामग्री मंगाने की भी अनुमति दी गई है। जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि बंदियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.