चित्रकूट, मार्च 26 -- चित्रकूट। संवाददाता जिला एवं सत्र न्यायाधीश व विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष शेषमणि शुक्ला ने डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह व जेल विजिटर बोर्ड के सदस्यों के साथ जिला कारागार का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं सुरक्षा, स्वच्छता, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। हाई सिक्योरिटी बैरक, बच्चा बैरक, महिला बैरक व अन्य सभी बैरकों में बंदियों से भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य परीक्षण आदि की जानकारी ली। जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों से इलाज के संबंध में पूंछा। इस दौरान सीजेएम राजेन्द्र प्रसाद भारती, प्राधिकरण सचिव इला चौधरी, सीएमओ भूपेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.