भदोही, फरवरी 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला कारागार में शुक्रवार को पहुंचे डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किए। निरीक्षण में जो कमियां मिली उसे तत्काल सही करने को निर्देशित किए। निर्माणाधीन बैरक की जांच कर गुणवत्ता बढ़ाने का निर्देश जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह समेत अन्य अधिकारियों को दिए। निरीक्षण को लेकर जेल कर्मियों की बेचैनी बढ़ी रही। इस दौरान निरीक्षण में डीएम-एसपी ने बंदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी लिए। बंदियों से मिलने आए मुलाकातियों से संवाद किए। रसोई घर, स्टोर खाद्यान, महिला-पुरुष बैरक, किशोरी बैरक का निरीक्षण करते हुए जेल परिसर में ही संचालित डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किए। रसोई घर में सायंकालीन भोजन को बन रही मसूर की दाल, शलजम, आलू की सब्जी की पौष्टिकता का परीक्षण किए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.