जिला कारागार में टांडा के बंदी की मौत
रामपुर, जून 16 -- रामपुर। जिला कारागार में मंगलवार को एक बंदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। बंदी को 12 जून को टांडा पुलिस ने 12 साल पुराने मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बंदी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी आ गए। अधिकारियों का कहना था कि बंदी शराब के नशे का आदी था। शराब न मिलने के कारण जेल आने के बाद से ही उसकी हालत खराब होने लगी थी। यह भी पढ़ें- जिला कारागार में टांडा के बंदी की मौतमामले की जांच वहीं अब इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराने की तैयारी है। टांडा थाना क्षेत्र के मोहल्ला मस्जिद कोना निवासी साजिद के बेटे फैजल पर 12 साल पहले मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज हुआ था। मामले में वारंट जारी हो गए थे। जिस पर टांडा पुलिस ने इस मामले में फैजल को गिरफ्तार कर 14 जून को कोर्ट में पेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.