मऊ, अप्रैल 21 -- मऊ, संवाददाता। मऊ जिला कारागार में तैनात जेल वार्डन की मंगलवार की देर शाम 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। वार्डन का शव कब्जे में लेते हुए जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि जेल वार्डन दो दिन से ड़्यूटी पर नहीं आ रहा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोंडा जिला निवासी 40 वर्षीय गंगा प्रसाद जिला कारागार में वार्डन के पद पर तैनात है। वह पिछले दो दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। मंगलवार की देर शाम को उसके कमरे से बदबू आने पर जिला कारागार के अन्य सिपाहियों को शक हुआ। जिला कारागार में तैनात सिपाही पर वार्डन गंगा प्रसाद के कमरे के पास पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। सिपाहियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.