बुलंदशहर, मार्च 16 -- जिला कारागार में एक और बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार बंदी की जेल गार्डन में काम करने के दौरान अचानक तबीयत खराब हुई। जिला अस्पताल में बंदी को मृत घोषित कर दिया गया। जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला कारागार में बंदियों की मौत का चार दिन के अंदर दूसरा मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी क्षेत्र के गांव चिटहैरा निवासी मैजुद्दीन(32वर्ष) का ककोड़ पुलिस ने 3 मार्च को सड़क हादसे के मामले में चालान किया था। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तभी से मैजुद्दीन जिला कारागार में निरुद्ध थे। सोमवार सुबह करीब 8 बजे मैजुद्दीन अन्य बंदियों के साथ जेल गार्डन में काम कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.