हापुड़, मार्च 23 -- हाफिजपुर क्षेत्र में ग्राम अकड़ौली में निर्माणाधीन जिला कारागार में चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नामजद चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शेष बचे इस मामले में अभी भी चार आरोपी फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। हाफिजपुर थाने में दो फरवरी को जनपद बरेली के थाना प्रेमनगर के माधोबाड़ी निवासी संदीप झावर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि वह मैसर्स वैगमाइन इंटरप्राइजेज नामक फर्म में पार्टनर है। उनकी फर्म ने मैसर्स आरपीपी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड से सबलेट लेकर हापुड़ में जिला कारागार का निर्माण कार्य लिया था। निर्माण स्थल पर रेत, बजरी और मिट्टी की आपूर्ति में बड़ी अनियमितता पाई गई थी। कुछ सप्लायरों, ट्रांसपोर्टर और फर्म के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.