जिला कारागार को सेंट्रल जेल बनाए जाने की शासन स्तर पर चल रही कवायद
रायबरेली, अगस्त 20 -- रायबरेली,संवाददाता। जिला कारागार को सेंट्रल जेल बनाए जाने की शासन स्तर पर चल रही कवायद अब धरातल पर दिखाई देने लगी है। जेल अधिकारियों की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव के बाद कारागार परिसर में पहले चरण के निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उक्त निर्माण कार्य के लिए शासन की ओर से करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किए जाने के बाद जेल की क्षमता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने का काम शुरू हो चुका है। जिला कारागार परिसर में चार नई बैरक, भोजनालय कक्ष और एक सभागार का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसके साथ ही जेल की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बाहर की ओर करीब 22 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जेल परिसर में छह नए सुरक्षा टावर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.