जिला कारागार की भूमि खरीदने को मिली वित्तीय स्वीकृति
बलिया, मार्च 31 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में लंबे समय से बहुप्रतीक्षित कारागार की जमीन खरीद के लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिले के नारायनापाली में पहले से चिह्नित 62.48 एकड़ भूमि पर एक हजार कैदियों की क्षमता वाले कारागार का निर्माण कार्य होना है। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री और नगर विधायक दयाशंकर सिंह की पहल पर शासन ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन जेल की जमीन खरीद के लिए कुल 38 करोड़ 75 लाख 65 हजार 280 रुपए का बजट अनुमोदित करने के साथ ही पहली किश्त के तौर पर 24 करोड़ 12 लाख 98 हजार रुपए जारी भी कर दिए हैं। स्वीकृत धनराशि जिलाधिकारी के डिपोजिट खाते में रखी जाएगी। निर्विवाद भूमि उपलब्ध होने पर उक्त धनराशि राजकोष से आहरित कर जमीन खरीद की जाएगी। पूरी व्यवस्था की देखरेख महानिरीक्षक कारागार करेंगे। नए जिला कारागार के निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.