आजमगढ़, अप्रैल 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। इटौरा स्थित जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत जेल की दीवारों पर कटीले तारों की घेराबंदी के बाद उनमें बिजली का करंट प्रवाहित किया जाएगा, जिससे कोई भी बंदी दीवार फांदकर फरार न हो सके। हाल ही में अयोध्या और कन्नौज की जेलों से बंदियों के फरार होने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जेल डीजी ने प्रदेश की सभी जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सभी जेल अधीक्षकों को मुख्य चाहरदीवारी (मेन वॉल) के ऊपर नुकीले और कंटीले तार लगाने तथा उनमें करंट प्रवाहित करने के निर्देश दिए गए हैं। जेलर अनिल कुमार ने बताया कि जेल डीजी के निर्देश पर मुख्य दीवारों के ऊपर कंटीले तारों की घेराबंदी का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इसके बाद उनमें बिजली का करंट प्रवाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.