मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरनगर जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज (सी.डि.) डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने जिला कारागार मुजफ्फरनगर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला कारागार की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष बैरक, महिला बैरक तथा बाल बैरक का जायजा लेकर वहां की व्यवस्थाओं को परखा।निरीक्षण के साथ-साथ दोषसिद्ध बंदियों के हितार्थ एक विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया। डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने उपस्थित बंदियों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि न्याय पाना हर नागरिक का अधिकार है। उन्होंने बंदियों की व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि यदि किसी भी दोषसिद्ध बंदी को माननीय उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने में कोई कानूनी अड़च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.