मुजफ्फर नगर, जून 13 -- मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज (सी.डि.) डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष, महिला और बाल बैरकों की व्यवस्थाएं जांचीं। आयोजित शिविर में उन्होंने दोषसिद्ध बंदियों को उनके संवैधानिक व विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। सचिव ने कहा कि उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने में किसी भी कानूनी समस्या पर बंदी जेल अधीक्षक के माध्यम से प्राधिकरण को आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि ई-जेल या जेल लोक अदालत के योग्य मामलों की सूची जल्द प्राधिकरण को भेजें ताकि उनका शीघ्र निस्तारण हो सके। साथ ही, अधीनस्थ न्यायालय से जमानत पा चुके बंदियों को विधिक सहायता भी प्रदान की गई।

हिंदी हिन्...