सोनभद्र, मार्च 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/बोर्ड ऑफ विजिटर्स राम सुलीन सिंह ने किया। उनके साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक यादव, सिविल जज (सीडी) एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान कारागार में कुल 756 बंदी निरुद्ध पाए गए, जिनमें 159 सिद्धदोष पुरुष, 557 विचाराधीन पुरुष, 4 सिद्धदोष महिला एवं 36 विचाराधीन महिला बंदी शामिल हैं। अधिकारियों ने बैरकों में जाकर बंदियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं...