पीलीभीत, जनवरी 1 -- पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में लोगों को शपथ दिलाई गई। जिला कारागार में डिप्टी जेलर पुष्पेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में महिला और पुरुष बंदियों को बाल विवाह की शपथ दिलाई गई। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल के सहयोग व समन्वय से पुलिस लाइन में नए प्रशिक्षणार्थियों को बाल विवाह की सामूहिक शपथ दिलाई गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने विभिन्न अधिनियमों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस मौके पर चाइल्ड लाइन के समन्वयक निर्वान सिंह, सुवर्णा पांडेय, संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.