पूर्णिया, मई 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा का हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार एवं क्षेत्रीय राजनीति में गहरा शोक व्याप्त है। उनके अंतिम संस्कार भागलपुर के बरारी घाट पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्णिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आदित्य, कांग्रेस नेता राहुल सिंह, अजमेर करीम एवं अन्य साथी भी मौजूद रहे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आदित्य ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रवीण सिंह कुशवाहा एक समर्पित, संघर्षशील एवं जुझारू नेता थे, जिनकी कमी पार्टी और समाज को सदैव महस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.