जिला कांग्रेस का प्रवक्ता बनने पर मनोज राय का स्वागत
बोकारो, जुलाई 27 -- चास प्रतिनिधि। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला 20 सूत्री समिति के सदस्य मनोज राय को बोकारो जिला कांग्रेस का प्रवक्ता बनाए जाने पर सोमवार को चास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मनोज राय ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वर्ष 2015 से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण और संघर्ष के साथ चास-बोकारो में संगठन को मजबूत किया है, उसी उत्साह के साथ आगे भी पार्टी को सशक्त बनाने का कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में चास नगर अध्यक्ष साधु बाउरी, सुमित कुमार राय, कपिल दास, मुस्लिम अंसारी, जितेंद्र रजक, मोहित दास, रवि चौधरी, शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.