मुंगेर, अप्रैल 11 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर के तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय में कार्यालय से जुड़े सभी कार्यों के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा द्वारा प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। यह समिति कार्यालय के प्रशासनिक एवं संगठनात्मक कार्यों के संपादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिला अध्यक्ष ने बताया कि कार्यालय से संबंधित किसी भी कार्य को क्रियान्वित करने से पहले उनकी स्वीकृति अनिवार्य होगी। स्वीकृति मिलने के बाद ही प्रस्तावित कार्यों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य कार्यालय की कार्यप्रणाली को पारदर्शी, व्यवस्थित और प्रभावी बनाना है, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिल सके। गठित प्रबंधन समिति में कई अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। समिति के सदस्यों में कृष्ण कुम...