मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सड़क हादसे में भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा के निधन को लेकर शनिवार को शहर तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा की गई। इसमें जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। जिलाध्यक्ष ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन व जनसेवा के प्रति प्रवीण की निष्ठा व समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा। दुख की घड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी है। इस मौके पर उमेश राम, समीर कुमार, विनोद चौधरी, महताब आलम सिद्दिकी, रविशंकर राय, ई. रामस्वार्थ साह, रौशन तारा, प्रभात चंद्र, अलख निरंजन शर्मा, फैजान मुस्तफा, सबिहुल हसन लालबाबू, राम एकबाल राय, मो. शहंशाह, रामप्रवेश पाल, मो. आमिर, तनवीर आलम, स...