साहिबगंज, मई 24 -- साहिबगंज। जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को शिकायत निवारण कार्य दिवस कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम प्रदेश महासचिव मुन्नम संजय के मार्गदर्शन में हुआ। नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने किया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने अपनी समस्याओं व सुझावों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- जमीनी कार्यकर्ता संगठन की ताकत : राकेश सिन्हाकार्यक्रम का आयोजन शाम चार बजे तक कांग्रेस कार्यालय में प्राप्त सभी आवेदनों को संकलित कर अग्रिम व त्वरित कार्रवाई के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अग्रसरित किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा की कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता की आवाज रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश आज का यह शिकायत निवारण दिव...